
BREAKING NEWS:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 4% बढ़ोतरी की घोषणा की है। बुधवार को की गई इस घोषणा के बाद, राज्य के वित्त विभाग ने गुरुवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया। यह नया DA 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा, जिससे राज्य के 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस महीने के वेतन में उन्हें 54% DA मिलेगा, जो पहले 50% था।
Read More:- छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा, प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा
देखें आदेश –

नई दरें लागू होने से कर्मचारी कैसे होंगे लाभान्वित:
वेतन (रु.) | पुराना DA (50%) | नया DA (54%) | वृद्धि (रु.) |
---|---|---|---|
20,000 | 10,000 | 10,800 | 800 |
30,000 | 15,000 | 16,200 | 1,200 |
40,000 | 20,000 | 21,600 | 1,600 |
इस निर्णय से कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और दिवाली की खुशियों में चार चांद लगेंगे।