Singham Again Trailer : अजय देवगन की सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज, लेडी सिंघम के दमदार रोल में दिखी दीपिका

Singham Again Trailer : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर चार मिनट 58 सेकंड का है और इसी के साथ ये हिंदी सिनेमा का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है।
सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। इस सीरीज की शुरुआत साल 2011 में आई सिंघम से हुई थी। उसके बाद वो 2014 में सिंघम रिटर्न्स भी लेकर आए थे। उसके बाद से रोहित शेट्टी के कॉप वर्ल्ड में सूर्यवंशी, सिंबा भी शामिल हो चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में सारे लीड एक्टर पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे। हर फिल्म में लीड एक्टर के ईमानदार पुलिस अफसर बना था जो भ्रष्टाचारियों को भूल चखाते हुए नजर आया था।
सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म में इस बार विलेन कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर हैं। उनका जब लुक आया था विलेन के किरदार में तभी से लोग इंप्रेस हो गए थे।