देश-विदेश

Toll Tax Price Hike 2024:- नेशनल हाइवे का सफर हुआ महंगा, यहां देखें NHAI ने कितना बढ़ाया टोल टैक्स

Toll Tax Price Hike 2024:- National Highway Authority of India (एनएचएआई) ने आज से टोल टैक्स में बढ़ोतरी की अनाउंसमेंट की है। देशभर में सभी टोल टैक्स की दरों में औसतन 5% की बढ़ोतरी की गई है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी के अनुसार, टोल टैक्स में यह बदलाव सालाना थोक मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित है, जो टोल हाईवे यूजर फीस को प्रभावित करता है।

1 अप्रैल से बढ़ाया जाना था टोल टैक्स

टोल टैक्स बढ़ोतरी की घोषणा 1 अप्रैल से की गई थी, लेकिन भारतीय चुनाव आयोग ने एनएचएआई को लोकसभा चुनाव के बाद हाईवे पर नई टोल दरें लागू करने को कहा था।

राष्ट्रीय राजमार्गों में थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर टोल टैक्स की दरें बढ़ाई जाती हैं। आमतौर पर हर साल 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बदलाव किया जाता है।

देश में 1,32,499 किलोमीटर सड़क नेटवर्क

देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 1,32,499 किलोमीटर है। पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में करीब 855 टोल प्लाजा हैं।

भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 टोल प्लाजा हैं। इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित हैं। जबकि, शेष 180 टोल प्लाजा रियायतकर्ताओं द्वारा संचालित हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 में टोल संग्रह ₹50,000 करोड़ को पार कर गया

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में टोल संग्रह 50,000 करोड़ रुपये (नवंबर 2023 तक) को पार कर गया है। टोल संग्रह में यह वृद्धि टोल सड़कों के तेजी से विकास और नए फास्टैग उपयोगकर्ताओं के जुड़ने के कारण हुई है।

2018-19 में टोल संग्रह 25,154.76 करोड़ रुपये, 2019-20 में 27,637.64 करोड़ रुपये, 2020-21 में 27,923.80 करोड़ रुपये, 2021-22 में 33,907.72 करोड़ रुपये और 2022-23 में 48,028.22 करोड़ रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *