Assembly Election Result 2024: इस बार भी चली मोदी की लहर, अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को बहुमत

Assembly election results : लोक सभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों के विधान सभा चुनाव भी हुए है जिनके चुनावी परिणाम आना शुरू भी हो गए है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है। इसके साथ ही चुनाव के नतीजों का रुझान भी आना शुरू हो गया है। इस शुरुवाती रुझान में बीजेपी बहुतमत की ओर बढ़ते दिख रही है। अरुणाचल प्रदेश की विधान सभा में कुल 60 सीटें है, इनमे से बीजेपी 40 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। बता दे की 60 में से 10 सीटों पर बीजेपी निर्वोरोध चुनाव जीत चुकि है। वही करीबन 35 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में साफ़ है की अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।
READ MORE : छत्तीसगढ़ में हीट वेव का कहर, सारंगढ़ में लू लगने से दो लोगों की मौत
वहीं 60 विधानसभा सीट में से कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई है। पिछली विधानसभा में कांग्रेस के पास 3 सीटें थी, लेकिन इस बार ये तीन सेट भी कांग्रेस हारती हुई नज़र आ रही है। बाकी दलों की बात करें तो एनपीईपी 8, एनसीपी 3, पीपीए 2 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त लिए हुए हैं। सरकार बनाने के लिए जादुई आकड़ा 31 सीटों का है। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, जनता दल-यूनाइटेड (JD-U), पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) प्रमुख पार्टियां है। वही PPA और BJP के बीच गठबंधन हैं।

10 सीटों पर बीजेपी के निर्विरोध जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम
मुक्तो सीट | पेमा खांडू |
बोमडिला सीट | डोंगरू सियोंगजू |
ईटानगर सीट | तेची कासो |
सागली सीट | रातू तेकची |
जीरो हापोली सीट | हागे अप्पा |
ताली सीट | जिक्को ताके |
तालिहा सीट | न्यातो दुकाम |
रोइंग सीट | मुच्चू मीठी |
हायूलियांग सीट | दासांग्लू पुल |
चोउखोम सीट | चौना मीन |