छत्तीसगढ़

वन विभाग में कामकाज ठप, अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कर्मचारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारियों का चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ये हड़ताल बीते दिन गुरुवार से पूरे प्रदेश में एक साथ हो रही है। वहीं आज अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन है। बताया जा रहा है कि लघु वनोपज विभाग में संविदा भर्ती से नाराज हैं। वन विभाग के कर्मचारियों का भर्ती से प्रमोशन के मौके खत्म होने का डर है। बता दें कि इन कर्मचारियों का राजधानी रायपुर जिले के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि यह हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है। पहले चरण में बीते माह जनवरी में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन मांगों को लेकर शासन ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *