Chhattisgarh Crime News:-ट्रॉली बैग में छिपा था बड़ा राज! पुलिस ने खोली ऐसी परतें कि तीन राज्यों तक पहुंच गए जांच के तार

Chhattisgarh Crime News:-छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसके तार ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक जुड़े हुए हैं। इस नेटवर्क में शामिल लोग सामान्य यात्रियों की तरह बस और ट्रेन में सफर करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा है। जांच में तस्करी के तरीके और नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
READ MORE:- धमतरी में एक घर के बाहर अचानक क्यों जुटी भीड़? आरोपों के बाद बढ़ा तनाव, पुलिस से भी हुई तीखी बहस
Chhattisgarh Crime News:-ट्रॉली बैग की तलाशी में खुला राज
जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी से कुछ लोग पल्सर मोटरसाइकिल और स्कूटी के जरिए गांजे की खेप लेकर सुकमा की ओर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने सुकमा चेकपोस्ट के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग में छिपाकर रखे गए 12 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 25 किलो 450 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Chhattisgarh Crime News:-मोबाइल की जांच से मेरठ और नोएडा तक पहुंचे तार
पकड़े गए लोगों से पूछताछ और मोबाइल फोन की तकनीकी जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में सामने आया कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा पहले सुकमा पहुंचाया जाता था। इसके बाद अलग-अलग लोगों के जरिए इसे उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा और दिल्ली तक भेजा जाता था।
जांच के दौरान मेरठ निवासी अशरफ और मोहम्मद कासिफ के अलावा नोएडा के एक नाबालिग की संलिप्तता सामने आई। पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों सुकमा से भागने की कोशिश में जगदलपुर पहुंच गए हैं। इसके बाद सुकमा पुलिस ने जगदलपुर पुलिस की मदद से घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

Chhattisgarh Crime News:-आम यात्री बनकर करते थे सफर, किसी को नहीं होता था शक
पुलिस के मुताबिक, तस्करी नेटवर्क में शामिल लोगों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय थीं। मलकानगिरी के स्थानीय युवक दोपहिया वाहनों से गांजे की खेप सुकमा तक पहुंचाते थे। इसके बाद दूसरे लोग ट्रॉली बैग, सूटकेस और अन्य सामान में गांजा छिपाकर बस और ट्रेन से निर्धारित स्थानों तक पहुंचाते थे।
तस्करी के इस नेटवर्क में आर्थिक रूप से कमजोर और बेरोजगार लोगों को पैसों का लालच देकर वाहक बनाया जाता था। सामान्य यात्री की तरह सफर करने के कारण इन पर आसानी से संदेह नहीं होता था।
Chhattisgarh Crime News:-मुख्य सरगना की पहचान, अब पैसों के लेन-देन की जांच
पुलिस का दावा है कि इस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना की पहचान कर ली गई है। साथ ही ओडिशा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सक्रिय अन्य सहयोगियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
फिलहाल पुलिस गांजे की सप्लाई के स्रोत, परिवहन, डिलीवरी और अवैध बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इसके अलावा तस्करी से अर्जित रकम और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हैं और अब तक कितनी बार गांजे की खेप दूसरे राज्यों में भेजी गई है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
