Illegal Cosmetic Manufacturing Raipur:-रायपुर में खूबसूरती के नाम पर चल रहा था बड़ा खेल! छापा पड़ा तो अधिकारियों के सामने खुली चौंकाने वाली हकीकत

Illegal Cosmetic Manufacturing Raipur:- खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रीम और फेशियल सीरम को लेकर राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने महावीर नगर स्थित एक कॉस्मेटिक निर्माण फर्म पर छापा मारकर करीब 5 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। निरीक्षण के दौरान फर्म में बिना वैध निर्माण लाइसेंस के ब्यूटी क्रीम और फेशियल सीरम बनाए जाने की बात सामने आई। इस कार्रवाई के बाद कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
READ MORE:- धान खरीदी के बीच प्रशासन को मिली बड़ी गड़बड़ी! एक के बाद एक ठिकानों पर कार्रवाई, मचा हड़कंप
Illegal Cosmetic Manufacturing Raipur:-महावीर नगर में छापा, बिना लाइसेंस चल रहा था निर्माण
खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल (IAS) के निर्देश और सहायक औषधि नियंत्रक बेनी राम साहू के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने महावीर नगर स्थित मेसर्स शिव बाबा इंटरनेशनल का औचक निरीक्षण किया।
विभागीय जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान फर्म के संचालक महेंद्र सचदेव द्वारा बिना वैध कॉस्मेटिक निर्माण लाइसेंस के तीन प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन तैयार किए जाने की बात सामने आई।

Illegal Cosmetic Manufacturing Raipur:-इन तीन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का हो रहा था निर्माण
जांच के दौरान अधिकारियों को फर्म में तीन कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण किए जाने की जानकारी मिली।
- ग्लैमरिक्स ब्यूटी क्रीम (Glamrix Beauty Cream)
- मॉम ब्यूटी व्हाइटनिंग क्रीम (MOM Beauty Whitening Cream)
- क्वीनज पर्ल फेशियल सीरम (QUEENZZ Pearl Facial Serum)
विभाग ने इन तीनों उत्पादों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे हैं। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने से पहले इन उत्पादों को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक या गुणवत्ता में अमानक घोषित नहीं किया जा सकता।
Illegal Cosmetic Manufacturing Raipur:-12 प्रकार की मशीनें और कच्चा माल जब्त
छापेमारी के दौरान टीम ने निर्माण स्थल से 12 प्रकार की मशीनें और 8 प्रकार के कच्चे माल जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
अधिकारियों के अनुसार, फर्म के पास कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने के लिए आवश्यक वैध निर्माण अनुज्ञप्ति नहीं थी। विभाग ने मामले में संबंधित दस्तावेजों और निर्माण गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।

Illegal Cosmetic Manufacturing Raipur:-लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने यह कार्रवाई औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और संबंधित नियमों के तहत की है।
अधिकारियों का कहना है कि जब्त उत्पादों के नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में औषधि नियंत्रण अधिकारी टेकचंद धीरहे, ईश्वरी नारायण सिंह, लक्ष्मी कौशिक और सुरेश साहू शामिल रहे।

Illegal Cosmetic Manufacturing Raipur:-ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
इस मामले के सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोगों से कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि ग्राहकों को उत्पाद के लेबल, निर्माता का नाम और पता, निर्माण लाइसेंस से संबंधित जानकारी, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट की जांच जरूर करनी चाहिए।
बिना उचित लेबल या संदिग्ध जानकारी वाले कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदने से बचने की सलाह भी दी गई है।
Illegal Cosmetic Manufacturing Raipur:-संदिग्ध कॉस्मेटिक उत्पादों की शिकायत यहां करें
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अवैध कॉस्मेटिक निर्माण या संदिग्ध उत्पादों की जानकारी विभाग को देने की अपील की है।
विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मोबाइल नंबर 9340597097 पर शिकायत की जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात भी कही गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
