छत्तीसगढ़

Nitin Nabin CG Visit Cancelled:-धरमजयगढ़ में सजा था सियासी मंच, ऐन वक्त पर बदला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्लान, जानिए क्या हुआ?

Nitin Nabin CG Visit Cancelled:-जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन के दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक रद्द हो गया। उनके स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका चार्टर विमान लैंड नहीं कर सका।

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा निरस्त कर दिया गया और वह सीधे पटना के लिए रवाना हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने भी उनके दौरे के रद्द होने की पुष्टि की है।

Nitin Nabin CG Visit Cancelled:-दशहरा मैदान में तैयार था भव्य मंच

धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों और भाजपा नेताओं के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। नितिन नवीन के आगमन को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई थीं।

हालांकि, अंतिम समय में उनके दौरे के निरस्त होने से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की उपस्थिति को लेकर बदलाव करना पड़ा।

Nitin Nabin CG Visit Cancelled:-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे

नितिन नवीन का दौरा रद्द होने के बावजूद जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं की भागीदारी जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी समेत अन्य भाजपा नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Nitin Nabin CG Visit Cancelled:-भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस

हर वर्ष 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम, संस्कृति और सामाजिक विकास में जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मान देना है।

छत्तीसगढ़ में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *