Delhi Metro:-दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, नमो भारत के 2 स्टेशन भी प्रभावित; घर से निकलने से पहले जान लें नियम

Delhi Metro:-दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो यात्रियों के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास गेट बंद करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। वहीं, नमो भारत के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन भी निर्धारित समय तक बंद रहेंगे।
Delhi Metro:-क्या है पूरा मामला?
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रदर्शन 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित था। दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था और संवेदनशील इलाकों में भीड़ पहुंचने की आशंका को देखते हुए मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखने और जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का अनुरोध किया था। DMRC ने 57 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रखने की घोषणा की है।
Delhi Metro:-किन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर रहेगा असर?
प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, नई दिल्ली, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, करोल बाग, हौज खास, लाजपत नगर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार, सराय काले खां-निजामुद्दीन, शाहदरा, वेलकम और रोहिणी वेस्ट समेत 57 स्टेशन शामिल हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इन स्टेशनों पर यात्रियों के सड़क से प्रवेश और बाहर निकलने पर रोक रहेगी। ज्यादातर प्रभावित स्टेशनों पर एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन में बदलने की सुविधा जारी रहेगी, लेकिन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी बंद रहेगी।
Delhi Metro:-नमो भारत के यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?
नमो भारत के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, आनंद विहार (दिल्ली) से मोदीपुरम (उत्तर प्रदेश) के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपने स्टेशन और रूट की जानकारी जरूर जांच लें।
Delhi Metro:-यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को घर से निकलने से पहले DMRC के ताजा अपडेट की जांच करनी चाहिए। खासकर केंद्रीय दिल्ली और प्रदर्शन स्थल के आसपास जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक स्टेशन और परिवहन साधनों की योजना बनाकर निकलना चाहिए। स्टेशन के गेट बंद होने का मतलब यह नहीं है कि पूरी मेट्रो सेवा बंद है; प्रभावित स्टेशनों पर प्रवेश-निकास और कुछ स्थानों पर इंटरचेंज की सुविधा प्रभावित होगी।
