BREAKING

Indian Pilot:-कॉकपिट में हमला, तेजी से नीचे गिरा विमान… भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान! UAE ने बताया ‘आतंकी घटना’

Indian Pilot:-दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को हुए खौफनाक घटनाक्रम ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुए हमले के बाद विमान को अचानक सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इस घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार घायल हुए। अब UAE के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश ने उनकी बहादुरी, जिम्मेदारी और पेशेवर रवैये की खुलकर तारीफ की है।

Indian Pilot:-कॉकपिट में क्या हुआ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flydubai की Boeing 737 MAX 8 फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में करीब 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच गंभीर झड़प हुई। इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए और विमान तेजी से नीचे जाने लगा।

स्थिति बिगड़ने पर विमान ने इमरजेंसी सिग्नल जारी किए। विमान हजारों फीट तेजी से नीचे आया। इसके बाद यात्रियों और विमान में मौजूद अन्य क्रू सदस्यों ने कॉकपिट तक पहुंचकर स्थिति को संभालने में मदद की। बाद में अतिरिक्त पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और इसे सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया।

Indian Pilot:-घायल होने के बावजूद पायलट ने नहीं छोड़ा हौसला

इस पूरे घटनाक्रम में कैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका को खास तौर पर रेखांकित किया जा रहा है। Reuters के मुताबिक, अस्पताल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान मच्छार ने बताया कि हमले के बाद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिससे यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचकर मदद करने का मौका मिला।

UAE के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश ने सोशल मीडिया पोस्ट में मच्छार के साहस और प्रोफेशनलिज्म की सराहना करते हुए कहा कि बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनका व्यवहार साहस और जिम्मेदारी का उदाहरण है। गर्गश ने घटना को एक संभावित आतंकवादी घटना और बड़ी त्रासदी के खतरे से जोड़ते हुए सतर्कता की जरूरत पर जोर दिया।

Indian Pilot:-UAE में शुरू हुई हाईलेवल जांच

घटना के बाद UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने मामले की जांच के लिए विशेष पब्लिक प्रॉसिक्यूशन टीम गठित करने का आदेश दिया है। जांच टीम घटना से जुड़े तथ्यों और सबूतों को जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे क्या परिस्थितियां और मकसद थे। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि क्या घटना का संबंध किसी आतंकी गतिविधि, पूर्व नियोजित योजना या किसी अन्य उद्देश्य से था।

UAE की General Civil Aviation Authority ने भी लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले अफवाहों या अपुष्ट जानकारियों को साझा न करें।

Indian Pilot:-फिलहाल जांच का इंतजार

UAE के वरिष्ठ अधिकारी ने घटना को आतंकी घटना बताया है, लेकिन आधिकारिक जांच अभी जारी है। इसलिए घटना के पीछे की अंतिम वजह और कथित हमले की पूरी साजिश को लेकर जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल इस पूरी घटना में भारतीय पायलट स्मित मच्छार की सूझबूझ और साहस चर्चा में है, जिन्होंने गंभीर खतरे के बीच विमान और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *