छत्तीसगढ़

Crime News:-महानदी के किनारे झाड़ियों में मिले दो शव, एक महिला का; शिनाख्त में जुटी पुलिस, हर एंगल से जांच

Crime News:-छत्तीसगढ़ के आरंग इलाके में महानदी के किनारे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम चिखली के पास नदी किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों ने शव देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि हाल में हुई भारी बारिश और महानदी में बढ़े जलस्तर के बाद नदी का बहाव काफी तेज था। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों शव नदी के तेज बहाव के साथ बहकर यहां तक पहुंचे होंगे।

Crime News:-एक शव महिला का, दूसरे की पहचान बाकी

पुलिस के मुताबिक, बरामद दो शवों में से एक महिला का होना सामने आया है, जबकि दूसरे शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव काफी क्षतिग्रस्त और गल चुके हैं, जिसकी वजह से पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस अब आसपास के जिलों और महानदी से लगे बाढ़ प्रभावित इलाकों के थानों से संपर्क कर रही है। वहां दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट और शवों से जुड़ी जानकारी का मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके।

Crime News:-बाढ़ में बहकर आए या कुछ और है कहानी?

दो शव एक साथ मिलने के बाद कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि कहीं ये शव नदी किनारे दफन किए गए लोगों के तो नहीं हैं, जो भारी बारिश और बाढ़ के पानी में बहकर चिखली तक पहुंच गए।

हालांकि, पुलिस ने हत्या की आशंका समेत किसी भी पहलू को जांच से बाहर नहीं किया है। यह भी देखा जा रहा है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नदी तक कैसे पहुंचे।

सीएसपी लंबोदर पटेल के अनुसार, प्रथम दृष्टया शवों के नदी किनारे दफन होने और बारिश-बाढ़ के कारण बहकर आने की आशंका नजर आ रही है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

Crime News:-पोस्टमार्टम और शिनाख्त से खुलेगा राज

अब पुलिस की जांच का फोकस मृतकों की पहचान और मौत की असल वजह पता करने पर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गुमशुदगी के मामलों से मिलान और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों शव महानदी के तेज बहाव में बहकर यहां पहुंचे या इसके पीछे कोई और वजह है।

फिलहाल आरंग पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान के लिए आसपास के जिलों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *