छत्तीसगढ़

CG News:-विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक सहित देहदान का लिया संकल्प,जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्र

CG News:-राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और सेवा की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं उनकी पत्नी सुनीता सिंह तथा आयुष विभाग के संचालक राजेन्द्र कटारा ने देहदान एवं अंगदान का संकल्प पत्र भरकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर आशीष देवांगन (आरटीओ) एवं उनकी पत्नी एकता देवांगन, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक सचिन शर्मा एवं उनकी पत्नी सोनल शर्मा, तहसीलदार प्रवीण परमार, राममूर्ति दीवान, सौरभ कश्यप, डीपीएम मनीष कुमार मेजरवार, डॉ. प्रीति नारायण सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी देहदान एवं अंगदान का संकल्प लिया।प्रोजेक्ट दधीचि के तहत कुल 25 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और मानवता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।

प्रोजेक्ट दधीचि : देहदान और अंगदान का यह संकल्प मृत्यु के बाद भी मानव जीवन को बचाने और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

CG News:-कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक प्रबोध मिंज, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, संभागायुक्त श्याम धावड़े, स्वास्थ्य विभाग के संचालक संजीव कुमार झा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्षगण, प्रशासनिक अधिकारी, अर्धसैनिक बल एवं सेना के अधिकारी और जवान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *