क्राइम

Crime News:सरकारी नौकरी का झांसा देकर ₹5 लाख ऐंठे, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार; चपरासी की नौकरी दिलाने का किया था दावा

Crime News:भिलाई। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के करीब 8 साल पुराने मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शमीम खान, निवासी गुरुघासीदास वार्ड क्रमांक 44, कसारीडीह, दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने संभाग आयुक्त कार्यालय, दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर दो लोगों से कुल ₹5 लाख लिए थे। रकम लेने के बाद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए।

Crime News:2018 में दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार डाक बंगला, पुरैना निवासी डी. सत्य साईं ने 17 नवंबर 2018 को पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शमीम खान ने संभाग आयुक्त कार्यालय, दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था।

आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए शिकायतकर्ता और उसके परिचित सीएच बैकुंठ राव ने नौकरी के नाम पर उसे कुल पांच लाख रुपये दिए। लेकिन रकम लेने के बाद दोनों की नौकरी नहीं लगी और आरोपी ने पैसे भी वापस नहीं किए।

Crime News:बैंक रिकॉर्ड और लेन-देन का वीडियो बना अहम सबूत

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने यूनियन बैंक का बैंक स्टेटमेंट, लेन-देन से संबंधित वीडियो वाली पेन ड्राइव और लोन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। पुलिस ने इन दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच की।

जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में शमीम खान ने दोनों लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की।

Crime News:13 सितंबर को हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी शमीम खान को 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Crime News:पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को पैसे देने से पहले संबंधित विभाग, भर्ती विज्ञापन और नियुक्ति प्रक्रिया की आधिकारिक तौर पर जांच जरूर करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा नौकरी लगवाने के बदले पैसे की मांग किए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *