Couture 2026:-करीना कपूर बनीं ‘राजघराने की रानी’, कभी बॉडीसूट तो कभी साड़ी… Ritu Kumar के Couture में दिखा Bebo का शाही जलवा

Couture 2026:-बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया फोटोशूट नहीं, बल्कि मशहूर डिजाइनर रितु कुमार के नए Couture Collection में उनका बेहद रॉयल और ग्लैमरस अंदाज है। करीना इस कलेक्शन की म्यूज़ बनी हैं और कैंपेन में उनके छह अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं।
रितु कुमार के इस नए कलेक्शन में भारतीय विरासत, पारंपरिक कारीगरी और मॉडर्न सिल्हूट का शानदार मेल देखने को मिलता है। कैंपेन को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया है, जबकि कलेक्शन को अमरीश कुमार ने डिजाइन किया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं।
READ MORE:- फ्रिज में टमाटर रखना या नहीं? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती, जानिए कब रखना है सही
Couture 2026:-बॉडीसूट और फ्लोर-लेंथ केप में दिखा ड्रामेटिक अंदाज
कैंपेन के एक लुक में करीना ब्लैक और रस्ट टोन वाले Mehroz bodysuit में नजर आती हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग फ्लोर-लेंथ केप पहना है। केप पर पेजली से प्रेरित पैटर्न, मेटैलिक डिटेलिंग और बारीक कढ़ाई इसे बेहद शाही लुक देती है।

Couture 2026:-गोल्डन कुर्ता और ब्लैक-जैकेट का रॉयल कॉम्बिनेशन
एक अन्य लुक में करीना ने चमकदार गोल्डन V-neck कुर्ता पहना है, जिसे ब्लैक और गोल्डन Ziba jacket के साथ पेयर किया गया है। इस लुक की खासियत सिर्फ जैकेट ही नहीं बल्कि इसके साथ पहनी गई कस्टम आर्टिसनल डेनिम भी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डेनिम पर की गई गोल्डन कढ़ाई Ritu Kumar के आर्काइव में मौजूद एक पुराने शेरवानी मोटिफ से प्रेरित है। यह कलेक्शन पारंपरिक डिजाइन को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने की कोशिश करता नजर आता है।

Couture 2026:-Jaisalmer Look ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
कलेक्शन के सबसे चर्चित लुक्स में Jaisalmer Jacket & Skirt शामिल है। यह राजस्थान की वास्तुकला और विरासत से प्रेरित है। फिटेड जैकेट और पेंसिल स्कर्ट को पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट्स के साथ तैयार किया गया है।
इस आउटफिट पर आरी, टिक्की और जरदोजी जैसी कारीगरी की गई है और इसे तैयार करने में 600 घंटे से ज्यादा की artisanal craftsmanship लगी। यही वजह है कि यह लुक कलेक्शन की सबसे खास झलकियों में गिना जा रहा है।

Couture 2026:-विंटेज अंदाज में साड़ी का जलवा
करीना का एक और लुक पूरी तरह विंटेज वाइब देता है। इसमें वह पीच टोन की पैचवर्क साड़ी के साथ फुल-स्लीव कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज में नजर आती हैं। ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न सिल्हूट के साथ स्टाइल करके इस लुक को एक अलग ही रॉयल टच दिया गया है।

Couture 2026:-Coat Gown और Mirror Work Jacket ने भी बटोरी तारीफ
कैंपेन में करीना का बेज-गोल्ड coat gown लुक भी देखने को मिलता है। इसमें डीप नेकलाइन, लंबी ट्रेल और पेजली मोटिफ्स के साथ जरदोजी वर्क दिखाई देता है।
वहीं एक अन्य आउटफिट में करीना स्ट्रक्चर्ड mirror-work jacket को फ्लेयर्ड स्कर्ट और मैचिंग ट्यूनिक के साथ कैरी करती नजर आती हैं। इस लुक में हेवी आउटफिट को बैलेंस करने के लिए ज्वेलरी को अपेक्षाकृत मिनिमल रखा गया है।

Couture 2026:-करीना और रितु कुमार का रिश्ता सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं
इस सहयोग को खास बनाने वाली एक और वजह करीना और रितु कुमार का पुराना रिश्ता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रितु कुमार ने करीना की शादी के लिए एक पारिवारिक विरासत से जुड़े परिधान को रिस्टोर किया था। इसी वजह से यह नया Couture collaboration करीना के लिए महज एक फैशन कैंपेन से ज्यादा व्यक्तिगत और भावनात्मक महत्व रखता है।
कुल मिलाकर, Ritu Kumar के इस Couture कैंपेन में करीना कपूर खान ने भारतीय विरासत और आधुनिक फैशन का ऐसा मिश्रण पेश किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स का ध्यान खींच लिया है।
