छत्तीसगढ़

Nepal Flood 2026:-नेपाल की तबाही के बीच रायपुर की बेटी से टूटा संपर्क, मोनिका यादव लापता; CM साय ने संभाला मोर्चा, मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Nepal Flood 2026:-रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच रायपुर की मोनिका यादव के लापता होने की सूचना ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र की निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त 2026 से नेपाल में थीं। आपदा के बाद से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की स्थिति की जानकारी जुटा रही है। मोनिका यादव की तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

Nepal Flood 2026:-22 अगस्त को नेपाल गई थीं मोनिका

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक मोनिका यादव रायपुर के महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर क्षेत्र की निवासी हैं। वह 22 अगस्त से नेपाल प्रवास पर थीं। नेपाल में आपदा के बाद उनसे परिवार का संपर्क टूट गया, जिसके बाद परिजनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

Nepal Flood 2026:-नेपाल गए छत्तीसगढ़वासियों की जुटाई जा रही जानकारी

राज्य सरकार ने नेपाल गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि किसी नागरिक के संकट में होने की स्थिति में उसके परिजनों को जानकारी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। सरकार ने प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय का भरोसा दिलाया है।

Nepal Flood 2026:-सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक या उनके परिजन सहायता और आवश्यक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन: 1070
दूरभाष/कंट्रोल रूम: +91-771-2223471

इन नंबरों के जरिए नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़वासियों से जुड़ी जानकारी और सहायता संबंधी मामलों में प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।

भारतीय नागरिकों के लिए भी सहायता व्यवस्था

नेपाल में प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास की ओर से भी आपातकालीन संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिक +977 9851316807 और +977 9709107500 पर संपर्क कर सकते हैं।

फिलहाल मोनिका यादव की सुरक्षित तलाश प्रशासन की प्राथमिकता है। परिवार और प्रशासन को उम्मीद है कि संपर्क व्यवस्था बहाल होने के बाद उनकी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों के परिजनों से अपील है कि वे अपुष्ट सूचनाओं के बजाय सरकारी हेल्पलाइन और अधिकृत एजेंसियों से ही जानकारी प्राप्त करें।

जरूरी हेल्पलाइन

छत्तीसगढ़ आपदा प्रबंधन: 1070
कंट्रोल रूम: +91-771-2223471
भारतीय दूतावास, नेपाल: +977 9851316807 / +977 9709107500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *