Nepal Floods:-नेपाल की तबाही ने झकझोरा भारत, CM विष्णु देव साय बोले- संकट की इस घड़ी में पड़ोसी देश के साथ खड़ा है पूरा भारत

Nepal Floods:-रायपुर। नेपाल में प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचा दी है। 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से कई इलाकों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। नेपाल के रासुवा समेत प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, पुल, मकान और अन्य बुनियादी ढांचे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
इस भयावह आपदा में हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है।
Nepal Floods:-मुख्यमंत्री साय ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने लापता लोगों के सुरक्षित होने की भी कामना की है।
ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, आपदा से प्रभावित नेपाल के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं और राहत-बचाव दल मुश्किल परिस्थितियों के बीच अभियान चला रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में संचार और आवागमन भी बुरी तरह बाधित हुआ है।
नेपाल में आई इस त्रासदी के बीच मुख्यमंत्री साय का संदेश भारत-नेपाल के बीच मानवीय रिश्तों और संकट के समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की भावना को सामने रखता है।
