Chhattisgarh News:-स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से CM साय की मुलाकात, जाना हालचाल; जल्द स्वस्थ होने की कामना

Chhattisgarh News:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।
READ MORE:- बेसमेंट में छिपा था कृषि दवाओं का बड़ा जखीरा! कृषि विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, मकान मालिक मौके से नदारद
Chhattisgarh News:-सड़क हादसे के बाद चल रहा उपचार
बता दें कि किरण सिंह देव 29 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में घायल हुए थे। हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुआ था। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना था।
अब उपचार के बाद किरण सिंह देव स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय रूप से जनसेवा में लौटने की कामना की।
Chhattisgarh News:-मुख्यमंत्री ने जताई आत्मीयता
मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को व्यक्तिगत स्तर पर भी आत्मीयता से जुड़ी मुलाकात माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
