Air India Update:-300 फीट नीचे गई Air India फ्लाइट, अब पायलट के डोप टेस्ट ने बढ़ाई सनसनी! रिपोर्ट में पॉजिटिव होने का दावा

Air India Update:-फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की AI2379 फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई गंभीर टर्बुलेंस की घटना के बाद अब मामले में नया मोड़ सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट के एक पायलट का पोस्ट-फ्लाइट डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि, एअर इंडिया ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
दरअसल, 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की Airbus A320 फ्लाइट AI2379 क्रूज के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान की ऊंचाई में करीब 300 फीट की अचानक कमी आई। इस दौरान कुछ यात्री और क्रू सदस्य घायल हुए। विमान को पायलटों ने नियंत्रित किया और दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
READ MORE:- UPI पर चार्ज की खबरों से मचा था हड़कंप, सरकार ने साफ किया पूरा मामला—आम यूजर की जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ
घटना के बाद दोनों पायलटों की पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग की गई। इसी टेस्ट को लेकर अब एक पायलट का साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट पॉजिटिव आने का दावा सामने आया है। हालांकि, इस दावे को फिलहाल आधिकारिक तौर पर प्रमाणित नहीं माना जा सकता।
Air India Update:-एअर इंडिया ने क्या कहा?
एअर इंडिया के मुताबिक पायलटों पर लागू प्रोटोकॉल के तहत पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था, लेकिन टेस्ट के परिणाम एयरलाइन के साथ साझा नहीं किए गए हैं। इसलिए एयरलाइन ने किसी निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।
एयरलाइन ने यह भी कहा कि नागरिक उड्डयन नियमों के तहत उसके क्रू सदस्यों की नियमित ड्रग स्क्रीनिंग होती है और जरूरत पड़ने पर वह संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करेगी।
वहीं, घटना की जांच DGCA के स्तर पर की जा रही है। जांच में टर्बुलेंस के कारणों के साथ-साथ फ्लाइट ऑपरेशन और संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जा सकती है।
