रायपुर

Police Action:-रायपुर में ‘ऑपरेशन ज्वेलरी हाइस्ट’ फेल! कल्याण ज्वेलर्स को निशाना बनाने आए दिल्ली-बिहार के 3 युवक धराए, हथियारों के साथ बड़ी साजिश बेनकाब

Police Action:-राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी डकैती की साजिश को समय रहते विफल कर दिया। पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स को निशाना बनाकर डकैती की योजना बना रहे दिल्ली और बिहार के तीन युवकों को गुढ़ियारी थाना पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर राजधानी में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नई सड़क के पास तीन संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Police Action:-पूछताछ में खुला डकैती का प्लान

तलाशी के दौरान हथियार मिलने पर तीनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस का दावा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो राजधानी में बड़ी लूट की घटना हो सकती थी।

Police Action:-हथियारों के साथ कई अहम सबूत मिले

गिरफ्तार आरोपियों से बरामद सामान में—

  • एक देसी पिस्टल
  • दो जिंदा कारतूस
  • दो चाकू
  • तीन मोबाइल फोन
  • ₹2,500 नगद

बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल डेटा, आपसी संपर्क, हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों और इस साजिश में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

Police Action:-CJP आंदोलन से जुड़ाव की भी जांच

पुलिस पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो युवक दिल्ली में आयोजित CJP आंदोलन में शामिल हुए थे। हालांकि पुलिस फिलहाल इस जानकारी की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस आंदोलन का कथित डकैती की साजिश से कोई प्रत्यक्ष संबंध है या नहीं।

Police Action:-इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4) (डकैती का प्रयास) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Police Action:-गिरफ्तार आरोपी

  • देवांश शर्मा (19 वर्ष), सागरपुर, दिल्ली
  • सुशांत कुमार पासवान (19 वर्ष), नजफगढ़, दिल्ली
  • मयंक सिंह (19 वर्ष), सिकंदरपुर, मुजफ्फरपुर (बिहार)

Police Action:-पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई को डीसीपी उत्तर दीपमाला कश्यप, एडीसीपी आदित्य पांडेय और एसीपी पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू एवं उनकी टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *