छत्तीसगढ़

Crime News:-जान से मारने की धमकी देकर जमीन हड़पने की कोशिश, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Crime News:-दुर्ग। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़ित की भूमि पर अवैध कब्जा करने, हथियार दिखाकर उसकी पत्नी और बच्चों को डराने-धमकाने तथा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को प्रार्थी प्रविंदर सिंह चाने ने दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत कर बताया कि प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उसकी पत्नी और बच्चों के सामने हथियार दिखाकर उन्हें भयभीत किया और जमीन बेचने के लिए लगातार दबाव बनाया।

Crime News:-एसएसपी के निर्देश पर मोहन नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित परिवार में भय का माहौल बनाकर भूमि हड़पने का प्रयास किया था।

पुलिस ने आरोपी लाखन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *