छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Politics:-दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का डंका! संगठन निर्माण और रिपोर्टिंग में पूरे देश में नंबर-1, AICC समीक्षा बैठक में मिली बड़ी सराहना

Chhattisgarh Politics:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पार्टी के अनुसार, बेहतर संगठन निर्माण (Organisational Strengthening) और कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग के आधार पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है। यह समीक्षा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के अभियान का हिस्सा थी।

इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन-प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

गैंदू ने कहा कि यह उपलब्धि केवल शीर्ष नेतृत्व की नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक कार्य कर रहे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, समन्वय और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और सह-प्रभारियों एस. संपत कुमार, ज़रीता लैथफ्लांग तथा विजय जांगिड़ के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Chhattisgarh Politics:-संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि यह सम्मान भविष्य की जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है। पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष ध्यान देगी।

Chhattisgarh Politics:-क्या है कांग्रेस का संगठन अभियान?

कांग्रेस पिछले कुछ समय से देशभर में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में AICC समय-समय पर राज्यों की संगठनात्मक गतिविधियों, रिपोर्टिंग और कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *