छत्तीसगढ़

CG News:-CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW का बड़ा एक्शन, अनवर ढेबर के सहयोगियों के 3 ठिकानों पर छापा, अहम दस्तावेज जब्त

CG News:-छत्तीसगढ़ स्टेट मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के चर्चित ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य जब्त किए हैं।

EOW एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 44/2024 के तहत की गई इस कार्रवाई में जांच अधिकारियों को ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे कथित घोटाले की रकम को नामी और बेनामी संपत्तियों में निवेश किए जाने के संकेत मिले हैं।

CG News:-इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम, 2018) की संबंधित धाराओं के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471 और 120बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, सर्च के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अनवर ढेबर के सहयोगियों तथा मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। EOW अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित घोटाले से अर्जित राशि को किन माध्यमों से संपत्तियों में निवेश किया गया और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

EOW ने स्पष्ट किया है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले नए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *