छत्तीसगढ़

Weather Update:-24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Weather Update:-छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की तैयारी में है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर पड़ने के बाद मौसम का नया सिस्टम प्रदेश में प्रभाव दिखा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम 3 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि अब तक मानसून सीजन में छत्तीसगढ़ में सामान्य से लगभग 18 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नया सिस्टम सक्रिय होने के बाद वर्षा की कमी में कुछ हद तक सुधार हो सकता है।

शुक्रवार को तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर और दुर्ग प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने, अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Weather Update:-इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 10 बजे तक कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ उत्तर और मध्य जिलों में भारी वर्षा के भी आसार हैं।

Weather Update:-लोगों के लिए सलाह

  • खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • बिजली गिरने और तेज हवाओं के समय खुले स्थानों में न रहें।
  • निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पर विशेष सतर्कता रखें।
  • मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *