Bullet Train News:-बुलेट ट्रेन पर जापान से बड़ा बयान! पूर्व मंत्री ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

Bullet Train News:-भारत की महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। इस बार विवाद की वजह बने हैं जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि परियोजना में हुई देरी के लिए भारतीय पक्ष जिम्मेदार है। हालांकि, भारत सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि भारत और जापान के बीच इस परियोजना पर सहयोग पहले की तरह सकारात्मक तरीके से जारी है।
READ MORE:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
Bullet Train News:-पूर्व जापानी मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
हिदेकी माकिहारा ने जापानी मीडिया की एक रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि वह स्वयं शिंकानसेन (Bullet Train) परियोजना से जुड़े रहे हैं। उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बैठकों में कई बार भारतीय पक्ष समझौते होने के बाद भी अपने वादों से पीछे हट गया, जिससे परियोजना की गति प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित भारतीय मंत्री का रवैया सहयोगात्मक नहीं था और कई निर्णयों में निजी हितों को प्राथमिकता दी गई।
Bullet Train News:-शिंकानसेन सुरक्षा प्रणाली पर भी उठाए सवाल
पूर्व मंत्री ने दावा किया कि भारत ने जापान की अत्याधुनिक शिंकानसेन सिग्नलिंग और सुरक्षा प्रणाली को पूरी तरह अपनाने का फैसला नहीं किया। उनका कहना है कि यह प्रणाली दुनिया की सबसे सुरक्षित हाई-स्पीड रेल तकनीकों में गिनी जाती है और इसे शामिल न करना चिंता का विषय हो सकता है।
Bullet Train News:-जापानी विशेषज्ञ की रिपोर्ट में भी देरी का जिक्र
दिल्ली स्थित जापानी रेलवे इंजीनियर और मेट्रो सलाहकार इसाओ त्सुजिमुरा ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना मूल जापानी शिंकानसेन मॉडल से कई मामलों में अलग दिशा में विकसित हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में शुरू हुई इस परियोजना का लक्ष्य 2023 तक पूरा होना था, लेकिन भूमि अधिग्रहण और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से इसमें काफी देरी हुई।
Bullet Train News:-भारत सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना भारत और जापान के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है और दोनों देश मिलकर इसे आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जापान की नई E10 शिंकानसेन ट्रेन 2030 के शुरुआती वर्षों में उपलब्ध होगी। वहीं, परियोजना के पहले चरण में, जो वर्ष 2027 तक शुरू होने की संभावना है, भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन संचालित करने की योजना बनाई गई है।
Bullet Train News:-परियोजना में जापान का बड़ा निवेश
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की अनुमानित लागत करीब 2 लाख करोड़ रुपये है। इसमें जापान की सरकारी एजेंसी JICA लगभग 88 हजार करोड़ रुपये का रियायती ऋण उपलब्ध करा रही है। यह ऋण केवल 0.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर 50 वर्षों के लिए दिया गया है, जिसमें पहले 15 वर्षों तक मूलधन चुकाने की आवश्यकता नहीं होगी।
Bullet Train News:-क्या है मौजूदा स्थिति?
परियोजना का अधिकांश कार्य गुजरात में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण में हुई देरी के कारण शुरुआती वर्षों में काम प्रभावित हुआ था। वर्तमान में कई सेक्शनों पर ट्रैक, स्टेशन और वायाडक्ट का निर्माण जारी है।
