Dharwad Doctor Murder Case:-रील देखती रही डॉक्टर पत्नी, बेडरूम में पति की लाश और खून से लथपथ मिला 8 साल का बेटा, धारवाड़ हत्याकांड से सनसनी

Dharwad Doctor Murder Case:-कर्नाटक के धारवाड़ शहर से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शहर के कर्नाटक यूनिवर्सिटी रोड स्थित रंका स्टैलो अपार्टमेंट में रहने वाले 45 वर्षीय डॉक्टर डॉ. किरण होनन्नावर अपने फ्लैट के बेडरूम में खून से लथपथ मृत मिले। वहीं उनका 8 वर्षीय बेटा नेहित भी चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टर की पत्नी कथित तौर पर मोबाइल फोन पर रील देखती हुई मिली, जिसके बाद पुलिस का शक उन पर गहरा गया।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय फ्लैट में केवल डॉ. किरण, उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका कट्टानहल्ली और उनका बेटा ही मौजूद थे। शुरुआती जांच में फ्लैट में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
READ MORE:- रथयात्रा के बीच मातम! मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मलबे में दबे 9 से ज्यादा लोग, राहत-बचाव जारी
Dharwad Doctor Murder Case:-परिजनों को हुआ शक
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर किरण से संपर्क नहीं होने पर उनके परिचित और परिजन लगातार फोन कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी फोन उठाकर अलग-अलग बहाने बनाती रहीं। जब काफी देर तक डॉक्टर से बात नहीं हो सकी तो परिजन सीधे फ्लैट पहुंचे। दरवाजा खुलने पर उन्होंने डॉक्टर को मृत और बच्चे को गंभीर रूप से घायल हालत में देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Dharwad Doctor Murder Case:-पुलिस ने क्या कहा?
हुब्बली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि डॉ. किरण चिरायु अस्पताल में कार्यरत थे। उनका शव फ्लैट में मिला है और प्रथम दृष्टया जबरन प्रवेश के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
Dharwad Doctor Murder Case:-पत्नी पर क्यों गया शक?
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पत्नी के व्यवहार और लगातार फोन पर बहाने बनाने से जांच का फोकस उनकी ओर गया है। हालांकि, अभी तक किसी को दोषी घोषित नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां परिजनों के बयान, डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं।
Dharwad Doctor Murder Case:-बेटे का इलाज जारी
हमले में घायल 8 वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
