छत्तीसगढ़

Train Cancelled:-18-19 जुलाई को सफर से पहले अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 8 ट्रेनें रद्द, कई रूट होंगे प्रभावित

Train Cancelled:-रायपुर। अगर आप 18 या 19 जुलाई को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर रेल मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इसके चलते 18 और 19 जुलाई 2026 को कुल 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा।

रेलवे के अनुसार, यह कार्य तीसरी लाइन को आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सकेगा। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

Train Cancelled:-इन 8 ट्रेनों का संचालन रहेगा रद्द

  • 19 जुलाई – 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 19 जुलाई – 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 19 जुलाई – 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 18 एवं 19 जुलाई – 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 18 एवं 19 जुलाई – 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 18 एवं 19 जुलाई – 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • 18 जुलाई – 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 19 जुलाई – 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर

Train Cancelled:-इन ट्रेनों का सफर रहेगा आंशिक

  • 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (18 एवं 19 जुलाई): यह ट्रेन बिलासपुर से आगे ही चलेगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच का सफर रद्द रहेगा।
  • 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (18 एवं 19 जुलाई): यह ट्रेन बिलासपुर तक ही संचालित होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।

Train Cancelled:-यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति NTES, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *