नौकरी

CG Job:-10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका! दुर्ग में मेगा जॉब फेयर, 2,500+ पदों पर होगी भर्ती, आज ही करें आवेदन

CG Job:-दुर्ग: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के नवीन भवन परिसर (पोटिया) में 10 जुलाई को जिला स्तरीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार विभाग और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर भर्ती करेंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मेले में 2,500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पैरामेडिकल सहित विभिन्न योग्यताधारी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। लगभग 15 प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगी।

CG Job:-ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

CG Job:-साथ में रखें ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय अपने साथ—

  • बायोडाटा (2 प्रतियां)
  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां
  • रोजगार पंजीयन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लेकर पहुंचना होगा।

CG Job:-बालोद में भी लगेगा प्लेसमेंट कैंप

वहीं, बालोद जिले के गुण्डरदेही स्थित शासकीय आईटीआई में भी प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यहां 851 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (575 पद), सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस (206 पद) और पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड (70 पद) शामिल हैं। 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी एग्रीकल्चर, पीजीडीसीए, बीएससी नर्सिंग और अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

रोजगार विभाग ने बताया कि सभी रिक्तियों और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *