समाचार

PF Claim:-PF निकालना हुआ मुश्किल! EPFO के नए सिस्टम से 2 हफ्ते तक अटक सकते हैं क्लेम, UAN के नियम भी बदले

PF Claim:-कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल का बड़ा तकनीकी अपग्रेड पूरा कर लिया है। हालांकि इस अपग्रेड के बाद पीएफ (PF) क्लेम, निकासी और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की प्रोसेसिंग अगले दो सप्ताह तक सामान्य से धीमी रह सकती है। EPFO ने स्पष्ट किया है कि सिस्टम को पूरी तरह स्थिर करने और रिकॉर्ड की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सभी क्लेम अतिरिक्त सत्यापन (Verification) और वैलिडेशन (Validation) के बाद ही चरणबद्ध तरीके से निपटाए जाएंगे।

PF Claim:-क्यों होगी देरी?

EPFO ने हाल ही में अपने डेटाबेस का कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया है। इसका उद्देश्य पोर्टल को पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। इसी वजह से शुरुआती दो सप्ताह तक क्लेम, ट्रांसफर और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की प्रोसेसिंग में अतिरिक्त समय लग सकता है।

PF Claim:-बार-बार क्लेम भेजने से बचें

संगठन ने सदस्यों और नियोक्ताओं से अपील की है कि वे एक ही क्लेम को बार-बार सबमिट न करें और पीक आवर्स में बार-बार पोर्टल लॉगिन करने से भी बचें। ऐसा करने से सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है और प्रोसेसिंग और अधिक धीमी हो सकती है।

PF Claim:-UAN एक्टिवेशन का तरीका पूरी तरह बदला

EPFO ने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल से UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा हटा दी है। अब ये दोनों सेवाएं केवल UMANG ऐप के जरिए उपलब्ध होंगी। इसके लिए आधार आधारित Face Authentication अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब बिना फेस ऑथेंटिकेशन के UAN एक्टिवेशन संभव नहीं होगा।

PF Claim:-क्या-क्या बदला?

  • PF क्लेम और निकासी में अगले दो सप्ताह तक देरी हो सकती है।
  • क्लेम या सर्विस रिक्वेस्ट दोबारा सबमिट न करें।
  • EPFO का यूनिफाइड मेंबर पोर्टल चालू है, लेकिन प्रोसेसिंग सामान्य से धीमी रहेगी।
  • नया UAN बनाना और UAN एक्टिवेट करना अब केवल UMANG ऐप से होगा।
  • आधार आधारित Face Authentication अब अनिवार्य कर दिया गया है।

क्या करें सदस्य?

अगर आपका PF क्लेम पहले से लंबित है या आप निकासी की योजना बना रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। EPFO के अनुसार यह देरी केवल सिस्टम स्थिर होने तक की है। ऐसे में धैर्य रखें और अनावश्यक रूप से नया क्लेम या डुप्लिकेट रिक्वेस्ट भेजने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *