Viral News:-84 KM तक बिना हेडलाइट दौड़ी सरकारी बस! मोबाइल की टॉर्च के सहारे यात्रियों की जान जोखिम में, VIDEO वायरल

Viral News:-कर्नाटक के कलबुर्गी-चिंचोली रूट पर चलने वाली KKRTC (कल्याण कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) की एक सरकारी बस का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बस की हेडलाइट खराब होने के बावजूद उसे रात के अंधेरे में चलाया जाता दिखाई दे रहा है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि बस के कंडक्टर ने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर ड्राइवर को रास्ता दिखाया और लगभग 84 किलोमीटर का सफर इसी तरह पूरा किया।
Viral News:-क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात कलबुर्गी से चिंचोली जाने वाली आखिरी बस सेवा के दौरान हुई। यह बस रोजाना शाम 7:30 बजे कलबुर्गी बस स्टैंड से रवाना होती है और लगभग 84 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
रास्ते में बस की हेडलाइट ने काम करना बंद कर दिया। इसके बावजूद बस को नहीं रोका गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कंडक्टर मोबाइल की टॉर्च जलाकर आगे की ओर रोशनी कर रहा है ताकि ड्राइवर किसी तरह बस चला सके।
Viral News:-यात्रियों ने जताई नाराज़गी
बस में सफर कर रहे यात्रियों का आरोप है कि इस रूट पर लंबे समय से तकनीकी खराबियों वाली बसें चलाई जा रही हैं। खासकर रात में हेडलाइट और अन्य तकनीकी दिक्कतों के कारण उनका सफर बेहद खतरनाक हो जाता है।
यात्रियों ने मांग की है कि इस रूट पर तुरंत नई और सुरक्षित बसें चलाई जाएं ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस मार्ग से रोजाना छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं।
Viral News:-वीडियो वायरल, सरकार पर विपक्ष का हमला
घटना का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिवहन विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई थी।
