राजनीति

India Politics:-मोदी कैबिनेट में बड़ा ‘सर्जिकल फेरबदल’! 6 मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, निर्मला का मंत्रालय बदलने और शक्तिकांत दास के वित्त मंत्री बनने की अटकलें

India Politics:-संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र की मोदी सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट से 6 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि 9 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम उन मंत्रियों में शामिल है, जिन्हें कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि NEET पेपर लीक, CBSE कॉपी जांच विवाद और UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष के हमलों के बाद शिक्षा मंत्रालय में बदलाव संभव है। वहीं हरदीप सिंह पुरी का नाम हाल में विवादों में आने के कारण भी उनके मंत्रालय में बदलाव की चर्चा है। रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने और पंजाब राजनीति पर फोकस करने की वजह से भी उनके हटने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

India Politics:-सूत्रों का यह भी दावा है कि सहकारिता राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं।

सबसे बड़ी चर्चा वित्त मंत्रालय को लेकर है। खबर है कि वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदला जा सकता है। उनकी जगह पूर्व RBI गवर्नर और वर्तमान में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस (TMC), आम आदमी पार्टी (AAP) और अन्य दलों से भाजपा में आए कुछ नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा है। संभावित नामों में अनुराग ठाकुर, शक्तिकांत दास, अरुण गोविल, श्रीकांत शिंदे, तरुण चुग, वीडी शर्मा, काकोली घोष दस्तीदार, संजय दीना पाटिल और अन्य नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इन सभी दावों को फिलहाल सूत्रों के हवाले से सामने आई संभावनाओं के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *