छत्तीसगढ़

CG News:-जलाशय में मस्ती करते दिखे 13 गजराज, VIDEO देख लोग बोले- ये है जंगल का असली वाटर पार्क

CG News:-छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल से वन्यजीवों का एक बेहद खूबसूरत नज़ारा सामने आया है। ऐतमा नगर परिक्षेत्र के सलिहाभाठा जलाशय में 13 हाथियों का दल पानी में जमकर मस्ती करता नजर आया। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए गजराज लंबे समय तक पानी में अठखेलियां करते रहे।

कटघोरा वनमंडल में इन दिनों करीब 50 हाथियों का बड़ा दल लगातार विचरण कर रहा है। इसी दौरान 13 हाथियों का यह समूह सलिहाभाठा जलाशय पहुंचा, जहां उन्होंने पानी में डुबकियां लगाईं और खूब आनंद लिया।

CG News:-वीडियो में कुछ हाथी अपनी सूंड से सूखी मिट्टी और धूल उड़ाकर अपने शरीर पर डालते भी दिखाई दिए। विशेषज्ञों के अनुसार, हाथी ऐसा अपनी त्वचा को ठंडा रखने, तेज धूप से बचाव करने और मच्छरों से सुरक्षा के लिए करते हैं। इसे ‘डस्ट बाथ’ या ‘मड बाथ’ कहा जाता है।

नन्हे शावकों के साथ हाथियों की इस अनोखी जलक्रीड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, जलाशय के आसपास हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *