क्राइम

Crime News:-अगर मेरी बेटी दोषी है, तो उसे भी उसी किले से फेंक दो’ — केतन हत्याकांड में पिता का दिल दहला देने वाला बयान

Crime News:-रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में आरोपी सिया गोयल के पिता का बयान चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी इस हत्या की दोषी साबित होती है, तो उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए।

दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि, “जिसने भी केतन की हत्या की है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर मेरी बेटी दोषी है, तो उसे भी लोहागढ़ किले से नीचे फेंक देना चाहिए।”

Crime News:-उन्होंने कहा कि केतन उनके लिए बेटे जैसा था और दोनों परिवारों के बीच वर्षों से अच्छे संबंध थे। सिया और केतन की शादी को लेकर पूरे परिवार ने कई सपने देखे थे, लेकिन इस घटना ने सब कुछ खत्म कर दिया।

प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनकी 19 वर्षीय बेटी ऐसा कदम उठा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कभी चेतन चौधरी को न देखा था और न ही उसका नाम पहले सुना था।

वहीं, सिया की मां ने भी अदालत से दोषियों को सबसे कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरा दुख दिया है और उन्हें आज भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *