छत्तीसगढ़

CG News:-महतारी वंदन का नया मौका! छूटा था नाम तो अब मिलेगा दोबारा आवेदन का अवसर

CG News:-महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिन पात्र विवाहित महिलाओं का नाम अब तक योजना में नहीं जुड़ पाया था, उन्हें जल्द ही दोबारा आवेदन करने का मौका मिलने वाला है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया है कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि पोर्टल को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

CG News:-सरकार का उद्देश्य उन पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाना है जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सकीं या जिनका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया था।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, परिवार में उनकी भूमिका को सशक्त करना और आत्मनिर्भरता बढ़ाना है।

पोर्टल शुरू होने के बाद महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों को लेकर जल्द ही विभाग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को लाभ देने की तैयारी की जा रही है, जिससे हजारों महिलाओं को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *