राज्यअन्य

West Bengal Budget 2026:-महिलाओं को फ्री बस सफर, कर्मचारियों का DA 38% और 1 लाख नौकरियां! पश्चिम बंगाल बजट में घोषणाओं की झड़ी

West Bengal Budget 2026:-पश्चिम Bengal सरकार ने वित्त वर्ष 2026 के बजट में महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों, युवाओं और आम जनता को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए महिला सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

West Bengal Budget 2026:-महिलाओं को मिलेगा मुफ्त बस सफर

राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इसके लिए विशेष “पिंक कार्ड” जारी किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इस योजना से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक बचत होगी।

इसके अलावा अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए 36 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी।

West Bengal Budget 2026:-कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत

बजट में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। पहले जहां 18 प्रतिशत DA मिल रहा था, अब यह बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा।

वहीं विधायकों की विकास निधि भी 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।

West Bengal Budget 2026:-रोजगार पर सरकार का बड़ा दांव

सरकार ने राज्य में 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इनमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

इसके अलावा 50 हजार शिक्षकों और 20 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

West Bengal Budget 2026:-डिजिटल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा

राज्य सरकार विभिन्न विभागों को चरणबद्ध तरीके से पेपरलेस बनाने की दिशा में काम करेगी। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक नया पुलिस जिला और सात नए फायर ब्रिगेड केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

West Bengal Budget 2026:-शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम

बजट में उत्तर बंगाल में IIT और IIM स्थापित करने की घोषणा की गई है। साथ ही एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और आधुनिक स्टेडियम का निर्माण भी प्रस्तावित है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल, नया आयुष कार्यालय और मेडिकल हब विकसित किए जाएंगे।

West Bengal Budget 2026:-इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस

राज्य सरकार पूर्वी मेदिनीपुर में इंटीग्रेटेड डीप-सी पोर्ट और कल्याणी के पास ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करेगी।

इसके अलावा मां कैंटीन योजना का विस्तार, मिड-डे मील की राशि बढ़ाकर 10 रुपये करना, डिलिवरी वर्कर्स के लिए वेलफेयर कमिटी का गठन और रिटायर्ड पत्रकारों को 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा भी की गई है।

सरकार ने राजनीतिक कारणों से जेल गए लोगों को हर महीने 10 हजार रुपये सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *