G7 Summit:-G7 में दिखेगी मोदी-ट्रंप की ‘मेगा डिप्लोमेसी’! व्हाइट हाउस ने की मुलाकात की पुष्टि, दुनिया की नजरें इस बैठक पर

G7 Summit:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे पर रवाना हो चुके हैं, जहां वे फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बीच व्हाइट हाउस ने पुष्टि कर दी है कि सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। यह दोनों नेताओं की पिछले करीब 16 महीनों में पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वीजा नीति और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दे बातचीत के केंद्र में रह सकते हैं।
READ MORE:- योग से रचेगा जशपुर नया इतिहास! 14 जून को गिनीज रिकॉर्ड मिशन, 21 जून को रणजीता स्टेडियम बनेगा योग का महाकुंभ
G7 Summit:-15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित होने वाले G7 सम्मेलन में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल होंगे। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आपूर्ति श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
रवानगी से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस का विशेष महत्व है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी वर्ष फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को और मजबूत करते हुए “विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी” का नया आयाम दिया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि G7 सम्मेलन में होने वाली मोदी-ट्रंप वार्ता भारत की वैश्विक कूटनीतिक स्थिति को और मजबूत कर सकती है। साथ ही यह भारत के लिए दुनिया के प्रमुख नेताओं के सामने आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक चुनौतियों पर अपना दृष्टिकोण रखने का बड़ा मंच साबित होगा।