RRB Exam:-रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: अब टैबलेट पर होगी परीक्षा! भर्ती प्रक्रिया को हाईटेक बनाने की तैयारी

RRB Exam:-रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अब रेलवे भर्ती परीक्षाओं में तकनीक का दायरा और बढ़ने वाला है। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तेज बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विभागीय परीक्षाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने के साथ-साथ टैबलेट बेस्ड टेस्टिंग (TBT) का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।
READ MORE:- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
रेल मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि भर्ती प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए ताकि उम्मीदवारों को बेहतर और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था मिल सके। उन्होंने विभागीय परीक्षाओं को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराने की प्रगति की समीक्षा की और जहां संभव हो, वहां TBT यानी Tablet-Based Testing को अपनाने पर जोर दिया।
RRB Exam:-क्या है TBT मोड?
TBT (Tablet-Based Test) एक आधुनिक डिजिटल परीक्षा प्रणाली है। इसमें अभ्यर्थियों को डेस्कटॉप कंप्यूटर के बजाय टचस्क्रीन टैबलेट पर परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवार सीधे स्क्रीन पर प्रश्न पढ़कर उत्तर चुन सकेंगे। इस प्रणाली में प्रश्नपत्र एन्क्रिप्टेड रहता है और परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही टैबलेट में लोड किया जाता है, जिससे पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की संभावना कम हो जाती है।
RRB Exam:-CBT और TBT में क्या अंतर?
अब तक रेलवे की अधिकांश भर्ती परीक्षाएं CBT मोड में आयोजित होती रही हैं, जहां अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर परीक्षा देनी पड़ती है। वहीं TBT में टैबलेट का उपयोग होगा, जिससे परीक्षा संचालन अधिक लचीला, तेज और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक माना जा रहा है।
RRB Exam:-भर्ती प्रक्रिया होगी और मजबूत
बैठक में रेल मंत्री ने अधिकारियों को उम्मीदवारों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने और गलत सूचनाओं पर तुरंत सही जानकारी देने के निर्देश भी दिए। रेलवे के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में 43 हजार से अधिक युवाओं को रेलवे में रोजगार दिया गया है और आने वाले समय में भर्ती प्रक्रिया को और अधिक तकनीक-आधारित बनाया जाएगा।
RRB Exam:-युवाओं के लिए क्या होगा फायदा?
- परीक्षा प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी।
- पेपर लीक और तकनीकी गड़बड़ियों की संभावना होगी कम।
- परिणाम प्रक्रिया होगी तेज।
- भर्ती प्रणाली बनेगी अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय।
- उम्मीदवारों को मिलेगा बेहतर डिजिटल परीक्षा अनुभव।
रेलवे का यह कदम देश की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक को और अधिक आधुनिक तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
