छत्तीसगढ़

CG News:-पूजा के दौरान चिंगारी बनी आफत! ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

CG News:-छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेन रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

CG News:-क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर के मुख्य मार्ग पर स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर एवं मनिहारी दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि दुकान के भीतर बच्चों द्वारा पूजा-पाठ किए जाने के दौरान किसी कारणवश आग भड़क गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और इसकी जांच की जा रही है।

CG News:-मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।

फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की कार्रवाई जारी रही। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *