छत्तीसगढ़

CG News:-सुशासन की फटकार के बाद चला तबादले का डंडा! MCB के DEO आरपी मिरे हटाए गए, रविकांत यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

CG News:-छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और प्राचार्यों के प्रभार में बदलाव किया है। इस तबादला सूची में सबसे चर्चित कार्रवाई मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में हुई है, जहां जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे को उनके पद से हटा दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में एमसीबी जिला पूरे प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर रहा था। जिले के कमजोर शैक्षणिक प्रदर्शन को लेकर शासन स्तर पर लगातार नाराजगी बनी हुई थी। वहीं, सुशासन तिहार के दौरान चिरमिरी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जिले की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा परिणामों पर कड़ी नाराजगी जताई थी। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया था कि लापरवाही और खराब प्रदर्शन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CG News:-फटकार के बाद आया तबादला आदेश

अब जारी तबादला आदेश में आरपी मिरे को हटाकर लोक शिक्षण संचालनालय के विकल्प पर रखा गया है। इसे शासन की जवाबदेही तय करने वाली कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग में यह संदेश भी गया है कि खराब प्रदर्शन और लचर कार्यप्रणाली पर सरकार सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

CG News:-रविकांत यादव को मिली कमान

सरकार ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी अब रविकांत यादव को सौंपी है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत रविकांत यादव को तत्काल प्रभाव से MCB जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उनके सामने जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, स्कूलों की व्यवस्था मजबूत करने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दिलाने की बड़ी चुनौती होगी।


CG News:-क्या है पूरा मामला?

बिंदुजानकारी
जिलामनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB)
कार्रवाईDEO आरपी मिरे का तबादला
कारणबोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन और प्रशासनिक नाराजगी
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रियासुशासन तिहार समीक्षा बैठक में नाराजगी
नए प्रभारी DEOरविकांत यादव
लक्ष्यशिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेहतर परीक्षा परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *