छत्तीसगढ़

Modi Government 12Years:-बस्तर से भारत मंडपम तक गूंजी छत्तीसगढ़ की आवाज़, CM साय बोले- मोदी के 12 साल आदिवासी विकास का स्वर्णकाल

Modi Government 12Years:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के जनजातीय समाज को सम्मान, पहचान और विकास के नए अवसर मिले हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को वर्षों पुरानी नक्सल समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति और विकास का माहौल बन रहा है। बस्तर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है और सुरक्षा शिविरों को जनसेवा केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने और आदिवासी क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाएं शुरू करने से जनजातीय समाज को नई पहचान मिली है। वहीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति Droupadi Murmu बनने को भी उन्होंने आदिवासी समाज के सम्मान का प्रतीक बताया।

Modi Government 12Years:-मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम जनमन योजना के जरिए दूर-दराज के आदिवासी इलाकों में सड़क, बिजली, पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। वहीं बस्तर में सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है।

साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है। नवा रायपुर में ट्राइबल म्यूजियम और शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों से बस्तर की सकारात्मक और नई पहचान देश-दुनिया के सामने आई है।

Modi Government 12Years:-मुख्यमंत्री ने बताया कि पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, लघु वनोपज की रिकॉर्ड खरीदी और किसानों को फसलों का बेहतर मूल्य देने जैसी योजनाओं से ग्रामीण और जनजातीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासियों को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी नहीं बनाया, बल्कि उन्हें देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनाया है। मुख्यमंत्री ने विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *