राजनीति

Rajya Sabha Election 2026:-राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, अब सुप्रीम कोर्ट का सहारा

Rajya Sabha Election 2026:-राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द ही रहेगा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी नामांकन रद्द करने के फैसले को सही ठहराया है। इसके बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है।

मामला मीनाक्षी नटराजन के चुनावी हलफनामे से जुड़ा है। भाजपा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने तेलंगाना में चल रहे एक कानूनी मामले की जानकारी अपने नामांकन पत्र और हलफनामे में नहीं दी। भाजपा की शिकायत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनके नामांकन की जांच की और उसे रद्द कर दिया।

कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया और इसे राजनीतिक दबाव में लिया गया निर्णय बताया। नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर धरना भी दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हरीश चौधरी सहित कई विधायक आयोग कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे।

Rajya Sabha Election 2026:-क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ए. श्रीलता ने अगस्त 2025 में हैदराबाद की अदालत में याचिका दायर की थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

सितंबर 2025 में अदालत ने मीनाक्षी नटराजन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद उनके वकील ने अदालत में जवाब दाखिल कर आरोपों को राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया था। हालांकि अदालत ने मामले को खारिज नहीं किया और सुनवाई जारी रखी।

इसी मामले का उल्लेख चुनावी हलफनामे में नहीं किए जाने को भाजपा ने आधार बनाते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। अब चुनाव आयोग ने भी नामांकन रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है। कांग्रेस का कहना है कि वह इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *