छत्तीसगढ़

CG Police:-छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 54 प्रशिक्षु सूबेदारों की जिलों में तैनाती, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

CG Police:-अरुण देव गौतम के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा के 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

CG Police:-जारी सूची के अनुसार प्रशिक्षु सूबेदारों को प्रदेश के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिलों में भेजा गया है, जहां वे फील्ड ट्रेनिंग के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की व्यवहारिक बारीकियां सीखेंगे।

इन अधिकारियों की पोस्टिंग रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जशपुर, सूरजपुर, नारायणपुर, बलौदाबाजार और कोरिया समेत कई जिलों में की गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशिक्षण भविष्य में अधिकारियों को फील्ड स्तर पर बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करेगा। खास बात यह है कि कुछ प्रशिक्षु अधिकारियों को नक्सल प्रभावित इलाकों में भी भेजा गया है, जहां उन्हें जमीनी चुनौतियों का अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *