CG News:-PWD में बड़ा एक्शन: अब मुख्यालय छोड़ने पर अफसरों की खैर नहीं! ठेकेदारों को हर महीने मिलेगा भुगतान

CG News:-छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कामकाज में लापरवाही और निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने अनुविभागीय अधिकारी (SDO) से लेकर प्रमुख अभियंता (ENC) तक सभी अधिकारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार का मानना है कि अधिकारियों की नियमित उपस्थिति से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधरेगी और परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकेंगी।
READ MORE:- “बेटे की शादी में जाएं तो भी बवाल, न जाएं तो भी हमला!” ईरान तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान वायरल
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने साफ निर्देश दिए हैं कि निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को उनके कार्य के आधार पर हर महीने भुगतान सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने यह भी कहा है कि भुगतान में देरी के कारण कई परियोजनाएं प्रभावित होती हैं, इसलिए अब वित्तीय प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
CG News:-इसके लिए प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया गया है कि वे एक-एक बिल की प्रक्रिया के बजाय संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को तीन महीने के भुगतान के लिए अग्रिम राशि आबंटित करें, ताकि ठेकेदारों को समय पर पैसा मिल सके और निर्माण कार्यों की रफ्तार बनी रहे।
PWD के इस फैसले को विभागीय कार्यप्रणाली में बड़ा सुधार माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे सड़क, पुल और अन्य निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग मजबूत होगी और अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी आएगी।