Viral News:-“बेटे की शादी में जाएं तो भी बवाल, न जाएं तो भी हमला!” ईरान तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान वायरल

Viral News:-अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला राजनीति नहीं बल्कि उनके बेटे Donald Trump Jr. की शादी से जुड़ा है।
READ MORE:- राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा, दिल्ली की सियासत में बड़े फेरबदल के संकेत, 18 जून को 26 सीटों पर वोटिंग
दरअसल, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर वह बेटे की शादी में जाते हैं तो भी उनकी आलोचना होगी और अगर नहीं जाते तब भी उन्हें घेरा जाएगा। ट्रंप ने मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज़ में कहा—
“If I attend, I get killed. If I don’t attend, I get killed… by Fake News!”
बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इसी सप्ताह बहामास में सोशलाइट और मॉडल Bettina Anderson के साथ एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं। शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को बुलाया गया है।
Viral News:-व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ईरान और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर हालात बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में उनके लिए समय निकालना आसान नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की सुरक्षा और ईरान से बढ़ते तनाव को देखते हुए शादी को लेकर सिक्योरिटी एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। इसी वजह से ट्रंप की मौजूदगी को लेकर अंतिम फैसला अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
ट्रंप का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे ट्रंप का “क्लासिक स्टाइल” बता रहे हैं, तो कई लोग इसे चुनावी माहौल में मीडिया पर हमला मान रहे हैं।