एंटरटेनमेंट

Wedding Buzz:-जल्द दुल्हन बनेंगी अंशुला कपूर, पिता बोनी कपूर हुए भावुक

Wedding Buzz:-फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा। बताया जा रहा है कि इस कपल ने जुलाई में न्यूयॉर्क में सगाई की थी और अक्टूबर में ‘गोर धना’ रस्म भी पूरी कर ली गई है। फिलहाल शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, लेकिन तारीख अभी सामने नहीं आई है।

बेटी की शादी को लेकर बोनी कपूर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंशुला की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शादी से पहले उनकी बेटी और भी प्यारी लग रही है।

Wedding Buzz:-अंशुला ने अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में भी दिलचस्प बात साझा की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात रोहन से एक ऐप के जरिए हुई थी। पहली बातचीत रात 1:15 बजे शुरू हुई और सुबह 6 बजे तक चलती रही। उसी समय उन्हें लगा कि कुछ खास शुरू हो गया है। तीन साल बाद रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में उन्हें प्रपोज किया।

अंशुला ने बताया कि वह कभी परियों वाली कहानियों में विश्वास नहीं करती थीं, लेकिन रोहन का प्रपोजल उनके लिए बेहद खास और सच्चा था। उन्होंने खुशी-खुशी इस रिश्ते के लिए ‘हां’ कहा।

अगर बात करें रोहन ठक्कर की, तो वह एक स्क्रिप्ट राइटर हैं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने UCLA और न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *