Vedanta Plant Accident:-वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश, 30 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Vedanta Plant Accident:-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर राज्य सरकार ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले की जांच अब बिलासपुर संभाग के आयुक्त करेंगे।
बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट के बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कई मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
READ MORE:- वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत छठे स्थान पर, जानिए रैंकिंग में बदलाव की असली वजह
Vedanta Plant Accident:-घटना की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने विस्तृत जांच कराने का फैसला लिया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा कैसे और किन कारणों से हुआ, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
सरकार ने जांच अधिकारी को 30 दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ कहा है कि जांच निष्पक्ष और तेजी से होनी चाहिए, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
