Ambikapur:-माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में प्रतिमा का किया अनावरण

Ambikapur:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर माँ भारती के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और वीरता की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आज़ाद जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा का अमूल्य संदेश दिया।
उन्होंने आगे कहा कि आज़ाद जी के आदर्श हमें “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हैं। इसी सोच के साथ हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा कर सकते हैं—यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Ambikapur:-मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि नई पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।
Ambikapur:-कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम
- पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक
