रायपुर

IPL 2026:-अप्रैल नहीं, मई में बजेगा IPL का बिगुल! रायपुर में RCB के मैच की सही तारीख जानिए, कंफ्यूजन हुआ खत्म

IPL 2026:-देशभर में IPL 2026 का रोमांच चरम पर है, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले मैचों को लेकर फैंस के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ था। खासतौर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मुकाबलों की तारीख को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे थे।

अब इस भ्रम पर पूरी तरह विराम लग गया है।


IPL 2026:-कब होंगे RCB के मैच?

तारीखमुकाबलास्थान
10 मई 2026RCB vs मुंबई इंडियंसरायपुर
13 मई 2026RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्सरायपुर

साफ है कि अप्रैल में कोई मैच नहीं होगा, सभी मुकाबले मई में ही खेले जाएंगे


IPL 2026:-क्यों हुआ कंफ्यूजन?

  • BCCI ने IPL का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया
  • 11 मार्च 2026: पहले 20 मैचों का ऐलान (रायपुर शामिल नहीं)
  • 26 मार्च 2026: बाकी मैचों का शेड्यूल (रायपुर जोड़ा गया)

इसी देरी और अलग-अलग तारीखों की वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।


10 साल बाद रायपुर में IPL की वापसी

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करीब 10 साल बाद IPL मैच होने जा रहे हैं।
आखिरी बार 2016 में यहां मुकाबले खेले गए थे।


IPL 2026:-स्टार खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा

  • RCB के लिए विराट कोहली मैदान में नजर आएंगे
  • मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या खेलेंगे
  • KKR मैच में शाहरुख खान के आने की भी संभावना

फैंस के लिए बड़ा मौका

स्टेडियम अब आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे दर्शकों को इंटरनेशनल लेवल का अनुभव मिलेगा।
रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी त्योहार से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *