
Jagannath Rath Yatra 2025:- राजधानी रायपुर में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाएगी। अवंति विहार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूरा परिसर “जय जगन्नाथ” और “हरि बोल” के जयकारों से गूंज रहा है। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।
भव्य रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण पर ले जाया जाएगा। रथयात्रा की शुरुआत पारंपरिक मंत्रोच्चार और विधिविधान से होगी।
READ MORE:- बिना खर्च के पाएं जवां और चमकदार त्वचा, ऐसे बढ़ाएं चेहरे में नेचुरल कोलेजन, झुर्रियां और ढीलापन होगा गायब!
Jagannath Rath Yatra 2025:- इस पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विशेष रूप से शामिल होंगे। वे रथ यात्रा की शुरुआत “सोने की झाड़ू” लगाकर करेंगे। यह परंपरा ‘छेरा पहरा’ कहलाती है और इसे सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इसमें रथ मार्ग को स्वर्ण झाड़ू से साफ किया जाता है और सुगंधित जल का छिड़काव किया जाता है। यह परंपरा सुबह 9:30 से 10:30 के बीच संपन्न होगी।
Jagannath Rath Yatra 2025:- रथ यात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और चिकित्सा टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए जल सेवा, प्राथमिक उपचार केंद्र और सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एकता, परंपरा और श्रद्धा की अद्भुत मिसाल देखने को मिल रही है। भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए आतुर हैं।


