BREAKING
CG BREAKING:-दिनदहाड़े पुलिस आरक्षक पर हमला: बाजार में मचा हड़कंप, इलाके में फैली सनसनी

CG BREAKING:-जिले के पदेड़ा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक पुलिस आरक्षक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना बाजार के बीचोंबीच हुई, जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, आरक्षक संतु पोटाम किसी काम से बाजार गए हुए थे। तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया।
READ MORE:- रूस से खुले समर्थन की मांग: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने पुतिन को लिखा पत्र
CG BREAKING:-अस्पताल से अपडेट
- संतु पोटाम को प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत अब स्थिर है और इलाज जारी है।
CG BREAKING:-पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।