BREAKING
BIG NEWS:-रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, 40 मिनट तक फंसे पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 35 से ज्यादा यात्री

BIG NEWS:-दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट जैसे ही दोपहर 2:25 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई, फ्लाइट का गेट लॉक हो गया, जिससे प्लेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद, और रायपुर की महापौर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा यात्री सवार थे।
READ MORE:-भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का धमाकेदार आगाज़, फ्री में देख सकेंगे सभी मैच!
BIG NEWS:-मुख्य कारण क्या था?
समस्या | विवरण |
---|---|
तकनीकी गड़बड़ी | गेट की स्क्रीन में कोई डेटा नहीं दिखा रहा था |
फ्लाइट का गेट लॉक | अंदर से नहीं खुल रहा था गेट |
फंसे रहे यात्री | लगभग 40 मिनट तक सभी लोग प्लेन में बंद रहे |
BIG NEWS:-मीनल चौबे का बयान:
“फ्लाइट की लैंडिंग सुरक्षित हुई, लेकिन गेट की स्क्रीन में कुछ नहीं दिख रहा था। इसी वजह से गेट नहीं खुला। कोई बड़ी परेशानी नहीं थी, पर बाहर निकलने में देरी हुई।”
BIG NEWS:-राहत की बात:
एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो स्टाफ ने स्थिति को तुरंत संभाला।
40 मिनट की मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने गेट को खोल दिया।
सभी यात्री सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाले गए।